Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam UP के Gazipur से गिरफ्तार | Indore Couple Missing

Raja Raghuvanshi Murder Case:

  इंदौर के कपल राजा और सोनम की कहानी अब एक नए मोड़ पर आ गई है। जहां पहले राजा का शव मिलने के बाद सवाल उठ रहे थे कि राजा की हत्या किसने की? आखिर कहां है उनकी पत्नी सोनम? इन्हीं सवालों के बीच अब सोनम सबके सामने आ गई है। वह भी कातिल बनकर। जिस राजा की सोनम को पिछले 16 दिनों से पुलिस ढूंढ रही थी, जिसके लिए परिवार आंसू बहा रहा था, वह सोनम तो राजा को मरवाने के बाद यूपी के गाजियाबाद में छिपी बैठी थी। सोनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

अब सवाल है कि सोनम ने राजा का कत्ल क्यों कराया? इसके पीछे क्या साजिश है? 

जिस पति के साथ सोनम ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। जो राजा उसे रानी बनाकर लाया था, जो उसे पलकों पर बैठाता था, जो सोनम को हसीन वादियों में घुमाने ले गया था, उसी राजा को सोनम ने हनीमून पर मरवा दिया। अब इस कत्ल की पूरी साजिश को समझते हैं। दरअसल, 17 दिनों से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। मेघालय के डीजीपी ने बताया कि सौरभ इस हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल है।

 

बताया जा रहा है कि वह इंदौर से लोगों को हायर करके ले गई थी। उसने भाड़े के हत्यारों से पति का कत्ल करवाया। अब तक पुलिस ने हत्या के मकसद का खुलासा नहीं किया है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद शिलंग पुलिस और सोनम के परिजन गाजीपुर आ रहे हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनम रघुवंशी नंदगंज में एक ढाबे पर मिली। इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इसकी जानकारी दी है कि सोनम नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे में बदहवास हालत में मिली जो कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। पहले उसने अपने परिजनों को बताया। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। 

वहां की पुलिस ने हमें बताया। फिलहाल पूछताछ करने के साथ ही जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक कपल मेघालय में हनीमून मनाने गया था। लेकिन रहस्यमई परिस्थितियों में गायब हो गया। जिस स्कूटी को रेंट पर लेकर कपल घूम रहा था, वह लावारिस स्थिति में मिली और फिर घाटी में पति की लाश बरामद हुई। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कुछ ही महीने पहले शादी हुई थी और दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे।