Vat Purnima 2025 Upay:
धार्मिक दृष्टि से ज्यष्ठ महीने का हर दिन बेहद खास है। इस दौरान पूजा पाठ करने से साधक को खास फल की प्राप्ति होती है। ज्यष्ठ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भी अत्यंत शुभ और पुण्यदाय माना जाता है। इस दिन मन के कारक ग्रह चंद्र ज्यष्ठा नक्षत्र में मौजूद होते हैं। इसी वजह से इस तिथि को ज्यष्ठा पूर्णिमा कहा जाता है। ज्यष्ठा पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। जिस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष यानी बरगद की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।
वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र अच्छी मैरिड लाइफ के लिए रखती हैं। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है। सावित्री ने अपनी कड़ी तपस्या से यमराज को खुश कर अपने पति को नया जीवन दिलाया था। शास्त्रों में वट पूर्णिमा के पावन दिन सुहागिन महिलाएं द्वारा करने वाले कई उपायों के बारे में बताया गया है। जिनसे उन्हें पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिल सकता है। लेकिन उससे पहले जाने वट पूर्णिमा 2025 कब है। दिक पंचांग के मुताबिक इस बार जेष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून 2025 को सुबह 11:35 से हो रही है।
जबकि समापन अगले दिन 11 जून को दोपहर 1:13 पर हो रहा है। उद्यति नियम के मुताबिक इस साल 11 जून 2025 को जीएस पूर्णिमा यानी वट पूर्णिमा मनाई जाएगी। जबकि व्रत रखने की सही तिथि 10 जून है। अब जानते हैं वट पूर्णिमा के उपाय और क्लेश दूर करने का उपाय। सबसे पहले जानते हैं। अगर आपकी मैरिड लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो इस शुभ दिन सुहागिन महिलाएं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। वट वृक्ष की पूजा करें। पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।
इस दौरान अपने हाथ में कलावा रखें और उसे पेड़ पर लपेटें। अंत में वृक्ष के पास घी का एक दीपक जलाएं और अपने खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से कपल के बीच चल रहे कलेश कम होंगे। साथ ही देवी देवताओं से लंबी आयु का आशीर्वाद मिल सकता है। इसके अलावा पति की लंबी उम्र के लिए भी उपाय करें। वट पूर्णिमा के दिन सुहागन महिलाएं सच्चे मन से शिव जी की पूजा करें।
शिव जी की पूजा करने के बाद वट वृक्ष की पूजा करें। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और 11 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। इस दौरान पेड़ में कलावा लपेटे। पति की लंबी आयु के लिए कामना करें और गलतियों के लिए माफी मांगे। इस उपाय से आपकी मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है। इसके अलावा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए आप यह उपाय कर सकते हैं। सुहागन महिलाएं वट पेड़ की पूजा करें और उस पर 11 बार लाल सूत लपेटे।
साथ ही पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णु लक्ष्मी जी की उपासना करें। इस उपाय से आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिल सकता है। साथ ही पति-पत्नी की खराब सेहत में सुधार भी हो सकता है।
Vat Purnima 2025 Upay: वट पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं के लिए घरेलू क्लेश, पति की लंबी उम्र के उपाय
Vat Purnima 2025: बिना बरगद के पेड़ के कैसे करें वट पूर्णिमा | Bina Bargad Kese Kare Puja
Vat Purnima Vrat Parana Vidhi 2025: कैसे खोलें व्रत ? वट पूर्णिमा व्रत पारण टाइम क्या होगा?