10 jun Weather Update Today:IMD ने येलो अलर्ट जारी किया | भीषण गर्मी | yellow alert

10 jun Weather Update Today:

 उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालत यह है कि कई राज्यों में तो रात में भी सुकून नहीं मिल रहा। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 5 दिनों के लिए राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। किन राज्यों में झुलसाने वाली है गर्मी? एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान यानी आने वाले दिनों में इन राज्यों सहित अन्य कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच सकता है। 

जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है। बढ़ती तपश को देखते हुए मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की हिदायत दी है। क्या सावधानी बरतें? दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक धूप में जाने से बचें। हल्के और सूती कपड़े पहने। शरीर को ढक कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर में नमी बनाए रखें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें। पशुओं के लिए भी छांव और पानी की व्यवस्था रखें। बाहर निकलते समय छाता, टोपी या धूप के चश्मों का इस्तेमाल करें।

 दरअसल उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानों में तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी कई कारणों से हुई है। अगर वजहों की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र से हट गया है। जबकि पूर्व पश्चिम ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गया है और अब कमजोर हो चुका है। इसके साथ ही वायुमंडलीय परिसंचण भी शांत हो गए हैं। इन परिस्थितियों में पश्चिमी सीमाओं से आने वाली गर्म और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानों में तेजी से गर्मी ला रही है। इसलिए मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है जो 13 जून तक रहेगा।