🔷 Stock Market Highlights (10 जून 2025)
- निफ्टी आईटी में 1.5% से ज्यादा की तेजी, रियलिटी सेक्टर में 1% से ज्यादा गिरावट।
- बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹33,500 करोड़ बढ़ा।
- बीएसई सेंसेक्स: 53.49 अंक गिरकर 82,391.72 पर बंद।
- निफ्टी 50: मामूली 1.05 अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद।
- 4172 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, 2232 बढ़त में, 1085 गिरावट में।
- 137 शेयर 52-हफ्ते के हाई पर, 33 शेयर 52-हफ्ते के लो पर पहुंचे।
- निफ्टी: 24,850 से ऊपर बना रहा तो 25,350 तक तेजी संभव। नीचे गिरा तो करेक्शन आ सकता है।
- आईटी, मीडिया, फार्मा में तेजी, रियलिटी और पीएसयू बैंक में गिरावट।
- मिड और स्माल कैप इंडेक्सों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया।
- रेजिस्टेंस: 25,220 | सपोर्ट: 25,000
एक्सपायरी के दिन आज (Stock Market) घरेलू मार्केट में काफी सुस्ती रही। सेक्टर वाइज मिलाजुला रुझान रहा। निफ्टी आईटी 1.5% से अधिक उछाल के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ निफ्टी रियलिटी में 1% से अधिक की गिरावट आई। ओवरऑल बात करें तो लगातार चार दिनों की रौनक के बाद आज मार्केट में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 33.5000 करोड़ बढ़ा। यानी निवेशकों की दौलत 33.5000 करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो बीएसई ससेक्स आज 53.49 पॉइंट्स यानी 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 82391.72 और निफ्टी 50 महज 1.05 पॉइंट्स यानी 0.00% की उछाल के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ। यशस्को की दौलत में 33.5000 करोड़ का उछाल हुआ।
एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 जून 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट (Stock Market) कैप 4 करोड़ 55 लाख 6501.75 करोड़ रहा था। आज यानी 10 जून को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह 4 करोड़ 5549.11 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 33547.36 करोड़ बढ़ गई। बीएसई पर आज 4172 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2232 शेयर मजबूत हुए तो 10805 में गिरावट रही। जबकि 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 137 शेयर 1 साल के हाई और 33 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो छह शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
11 जून को कैसी रह सकती है बाजार (Stock Market) की चाल?
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी डेली टाइम फ्रेम पर पिछले कंसोलिडेशन ज़ों से ऊपर बना हुआ है जो अप ट्रेंड के जारी रहने का संकेत है। यह पॉजिटिव ट्रेंड बने रहने की संभावना है। जब तक निफ्टी 24,850 के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर बना रहता है तब तक तेजी की संभावना कायम रहेगी। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25,350 की ओर बढ़ता नजर आ सकता है। अगर निफ्टी 25,350 से ऊपर चला जाता है तो तेज रैली की संभावना है। हालांकि 24,850 से नीचे गिरने पर करेक्शन हो सकता है। प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य रग्गर का कहना है कि सीमित दायरे में घूमने के बाद निफ्टी 1.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25, 104.25 पर बंद हुआ।
डेटा | विवरण |
---|---|
📈 सेंसेक्स | 53.49 अंक गिरकर 82,391.72 पर बंद |
📈 निफ्टी 50 | 1.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद |
💹 मार्केट कैप में वृद्धि | ₹33,547.36 करोड़ की बढ़ोतरी |
📊 ट्रेड किए गए शेयर | कुल 4172 शेयर, 2232 बढ़े, 1085 गिरे, 135 स्थिर |
📌 52-सप्ताह उच्च/निम्न | 137 शेयर उच्चतम स्तर पर, 33 शेयर निचले स्तर पर |
🚨 सर्किट हिट | 10 अपर सर्किट, 6 लोअर सर्किट |
📌 निफ्टी सपोर्ट लेवल | 24,850 (नीचे गिरा तो करेक्शन) |
📌 निफ्टी रेजिस्टेंस | 25,220 सामान्य, 25,350 से ऊपर जाने पर रैली संभव |
📊 टॉप परफॉर्मिंग सेक्टर्स | आईटी, मीडिया, फार्मा |
📉 कमजोर सेक्टर्स | रियलिटी, पीएसयू बैंक |
📊 कैप्स प्रदर्शन | मिड और स्माल कैप्स ने बेहतर प्रदर्शन किया |
📅 11 जून 2025 संभावनाएं | विश्लेषक अनुमान: अपट्रेंड बरकरार रहने की संभावना। निफ्टी: 25,350 की ओर बढ़ सकता है। अगर 25,350 पार: मजबूत तेजी संभव। अगर 24,850 गिरा: करेक्शन आ सकता है। |
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही। उसके बाद मीडिया और फार्मा का नंबर रहा। जबकि रियलिटी और पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। मिड और स्माल कैप में अच्छी खरीदारी रही। मिड और स्माल कैप इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया। रुझान और अहम लेवल्स के नजरिए से निफ़ी के लिए कुछ भी नहीं बदला है। ब्रेकआउट की पुष्टि के लिए एक मजबूत बुलिश कैंडल जरूरी है। वर्तमान में निफ्टी के लिए 25,220 पर रेजिस्टेंस है और 25,000 पर सपोर्ट है।