RBSE 12th Result 2025:
राजस्थान के लिए आज का दिन लड़कियों के लिए बड़ी जीत और खुशी के तौर पर सामने आया। राजस्थान 12th बोर्ड में तीनों ही संकायों में लड़कियों ने बाजी मार ली। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने बताया कि आज लड़कियों ने यह साबित कर दिया कि वह हर क्षेत्र में हर विषय में हर चुनौती को कहीं ना कहीं उस पर विजय श्री हासिल करके बहुत छोटा कर देती हैं।
राजस्थान 12th बोर्ड में लड़कियों ने एक बार फिर से परचम लहराया और पासिंग प्रतिशत की बात करें तो लड़कियां आगे रही हैं। सिर्फ पासिंग प्रतिशत में ही नहीं लेकिन लड़कियों ने टॉप तीनों ही संकायों में अपना स्थान हासिल कर सभी को यह सोचने पर विवश कर दिया कि तमाम चुनौतियों के बीच लड़कियां जो हैं कैसे अपना परचम लहरा रही हैं। तीनों ही संकायों की बात मैं कर रही हूं। तीनों ही संकायों में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिनमें अगर आर्ट्स की बात करें तो चार छात्राएं हैं जो टॉप की हैं और इनके नाम आप सबसे पहले जान लीजिए। अनुप्रिया राठौर हैं, प्रगति अग्रवाल हैं। प्रियंका और उर्मिला। इन चारों ही लड़कियों ने टॉप किया है और इनके प्रतिशत 99.60% हैं। यह स्कोर इन लड़कियों ने हासिल किया है।
अब आप अंदाजा लगाइए कि जब लड़कियों ने परीक्षा परिणाम देखा तो उनके और उनके परिवार के लिए यह कितनी बड़ी हर्ष और खुशी का विषय रही होंगी। वहीं अगर बात करें तो अलवर की रहने वाली कंगना ने कॉमर्स में 99.20% हासिल कर कॉमर्स अगर संकाय की बात करें तो इसमें टॉप स्थान अर्जित कर लिया। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रीति ने टॉप किया है और 99.80% के साथ वो सबसे पहले पायदान पर रही हैं।
राजस्थान सरकार की बात करें तो राजस्थान सरकार ने बोर्ड में टॉप करने पर कैश प्राइज का ऐलान पहले से किया हुआ है। जिसमें ₹1 लाख तक की राशि दी जाती रही है। जिला स्तर पर अगर आप टॉप करते हैं तो वैसे स्टूडेंट्स को ₹25,000 दिए जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कैश प्राइस के साथ-साथ लैपटॉप और टेबलेट देने की भी परंपरा राजस्थान सरकार की रही है। प्रमाण पत्र और मेडल तो मिलते ही हैं।
तो एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए यह साबित कर दिया कि वह किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जरिए अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। और देखिए इन तीनों ही संकायों में टॉप स्थान लड़कियों का रहा और लड़कियों ने एक बार फिर से परचम लहराते हुए सिर्फ अपने राज्य को नहीं अपने परिवार को नहीं बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। तो ऐसी तमाम लड़कियों को पहले तो इस स्थान के लिए इस अंक के लिए इस प्रतिशत के लिए बहुत-बहुत बधाई और apakinews भी आपको आपकी सफलता पर बहुत सारी बधाई देता है।
Forest विभाग में निकली भर्ती | Forest Department Recruitment 2025 | New Vacancy 2025 | 12th Pass Job