Aaj Ka Panchang 11 June 2025:आज का पंचांग चौघड़िया | Wednesday Shubh Muhurat Choghadiya Today

Aaj Ka Panchang 11 June 2025:

मित्रों आज का पंचांग आज है 11 जून 2025 आज का दिन है बुधवार ज्यष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है विक्रम संवत 2082 है मित्रों पंचांग को प्रारंभ करें उससे पहले मैं उन सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं जिन लोगों का आज है जन्मदिन और इसके साथ उन सभी लोगों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं जिन लोगों की आज है मैरिज एनिवर्सरी। भगवान की मंगलमय कृपा आप सभी के ऊपर नित्य निरंतर बरसती रहे।

इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ। आइए प्रारंभ करते हैं पंचांग। तो आज का जो सूर्योदय है 5:22 am पर हो रहा है और सूर्यास्त 7:18 पीएम पर हो रहा है। चंद्रोदय की अगर हम बात करते हैं तो 7:41 पीएम पर और चंद्रस्त की बात करते हैं तो 4:52 एm पर चंद्र अस्त हो रहे हैं। संपूर्ण तिथि की बात तो आज पूर्णिमा तिथि 1:15 पीएम तक रहेगी और इसके बाद में प्रतिपदा तिथि का प्रवेश हो जाएगा। आज का नक्षत्र ज्यष्ठा नक्षत्र है जो कि 8:11 पीएम तक रहेगा। आज के दिन जिन बच्चों का जन्म होगा उनको गंडमूल की पूजा अवश्य करानी होगी। क्योंकि आज का जो नक्षत्र है जेष्ठा नक्षत्र है।

मित्रों इसके साथ में आज के योग की बात करते हैं तो श्राद्ध योग है जो कि 2:2 पीएम तक रहेगा। आज के कर्ण की बात करते हैं। वकरण है 1:15 पी.m. तक इसके बाद में बालोकरण आ जाएगा जो कि 1:56 एएम तक विद्यमान रहेगा। शुक्ल पक्ष है। बुधवार का दिन है। वृश्चिक राशि पर चंद्र देवता विद्यमान रहेंगे। ग्रीष्म ऋतु है। आज का दिनकाल 13 घंटा 56 मिनट 13 सेकंड का रहेगा। आज का जो अभिजीत मुहूर्त होता है। यह अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है और इसके साथ में आज का राहुाल जो कि 1220 पी.m. से लेकर के 2:5 पी.m. तक आज का राहु काल रहेगा।

इसके साथ ही आज के दिशाशूल की अगर हम बात करते हैं तो उत्तर की ओर आज का दिशाशूल रहेगा। अत्यधिक आवश्यक ना हो तो उत्तर की यात्रा करने से आज हमको बचना चाहिए। और मित्रों अगर चर्चा करें आज के चंद्रबल की तो वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ इन राशियों पर आज का चंद्रबल रहेगा। इसके साथ ही आज की जो पूर्णिमा तिथि है स्नान और दान इत्यादि करने के लिए पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है और इसके साथ ही आज संत कबीर दास जी का जन्म जयंती भी मनाई जाएगी। मित्रों हमने आपको आज के पंचांग के विषय में बताया। चाहते हैं किसी भी तरह की कोई पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान से रिलेटेड जानकारी तो आप संपर्क कर सकते हैं। तब तक के लिए दीजिए इजाजत। जय माता दी। जय मां गंगे।