Aaj Ka Panchang Today:
मित्रों जय सियाराम जय माता दी मित्रों आज की चर्चा करते हैं आज का पंचांग आज है आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत 2082,12 जून 2025 आज का दिन है गुरुवार। पंचांग को प्रारंभ करने से पहले उन सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जिन लोगों का आज है जन्मदिन। इसके साथ ही उन सभी लोगों को भी हार्दिक शुभकामनाएं, मंगल कामनाएं जिन लोगों का आज है मैरिज एनिवर्सरी। आइए प्रारंभ करते हैं पंचांग। तो आज का जो सूर्योदय है 5:22 पर हो रहा है और सूर्यास्त शाम को 7:19 पर हो रहा है।
चंद्रोदय की अगर हम बात करते हैं तो 8:34 शाम को और चंद्र अस्त की बात करते हैं तो 5:45 सुबह में चंद्र अस्त हो रहे हैं। मित्रों, इसके साथ संपूर्ण तिथि की अगर हम बात करते हैं, तो आज प्रतिपदा तिथि रहेगी 2:30 पी.m. तक अर्थात दोपहर में 2:30 तक प्रतिपदा तिथि विद्यमान रहेगी। आज के नक्षत्र की अगर हम चर्चा करते हैं तो 9:57 तक रात्रि में 9:57 पी.m. तक आज का नक्षत्र रहेगा जो मूल नक्षत्र रहेगा। आज के दिन जिन बालकों का जन्म होता है, नवजात शिशुओं का जन्म होता है, उनका मूल शांति का गंडमूल का पूजन अवश्य कराना चाहिए। आज का योग जो है शुभ योग है जो कि 2:3 पीएम तक रहेगा।
आज के करण की बात करते हैं तो कौलव करण रहेगा 2:30 पी.m. तक और इसके बाद में तैतिल करण आ जाएगा जो कि 2:58 am तक विद्यमान रहेगा। मित्रों, इसके साथ-साथ आपसे चर्चा करते हैं पक्ष की। तो कृष्ण पक्ष प्रारंभ हो चुका है। गुरुवार का दिन है। चंद्र देवता धनु राशि पर विद्यमान रहेंगे। आज का जो ऋतु चल रहा है ग्रीष्म ऋतु है। मित्रों आज के दिनकाल की अगर हम बात करते हैं तो 13 घंटा 5635 सेकंड का दिनकाल रहेगा। आज के अभिजीत मुहूर्त की बात करते हैं तो 11:52 am से लेकर के 12:48 पीएम तक आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा। आज के राहु काल की अगर चर्चा करते हैं तो 2:5 पीm से लेकर के 3:50 पीएम तक आज का राहु काल रहेगा। दिशाशूल दक्षिण की ओर आज की यात्रा करने से बचना चाहिए।
आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा की ओर रहेगा। आज के चंद्रबल की अगर हम चर्चा करते हैं तो मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर चंद्रबल विद्यमान रहेगा। तो मित्रों हमने आपको बताया आषाढ़ मास की आज प्रतिपदा तिथि है। आषाढ़ मास की परेवा प्रारंभ हो रही है आज जो कि दोपहर तक विद्यमान रहेगी। अगर किसी भी तरह का पूजन पाठ यज्ञ अनुष्ठान से रिलेटेड कोई जानकारी चाहते हैं या उसको संपन्न कराना चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं। तब तक के लिए दीजिए इजाजत। जय माता दी। जय मां गंगे