मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुणध्वजा मंगलम पुंडरी काक्षो मंगलाय तनो हरि प्यारे मित्रों जय सियाराम जय माता दी मित्रों आज चर्चा करते हैं आज का पंचांग आज है 14 जून 2025 दिन शनिवार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है विक्रम संवत 2082 है पंचांग को प्रारंभ करने से पहले उन सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जिन लोगों का है आज जन्मदिन। इसके साथ ही उन सभी लोगों को भी बहुत-बहुत मंगल कामनाएं, शुभकामनाएं जिन लोगों की आज मैरिज एनिवर्सरी है। तो आइए प्रारंभ करते हैं पंचांग। आज का सूर्योदय जो है 5:22 am पर हो रहा है। सूर्यास्त 7:19 PM पर हो रहा है।
आज का चंद्रोदय 10:07 पीएम पर और चंद्र अस्त 7:42 am पर हो रहा है। आज के संपूर्ण तिथि की अगर हम बात करते हैं तो तृतीया तिथि 3:49 तक विद्यमान रहेगी। 3:49 पीएम तक तृतीय तिथि है। इसके साथ ही नक्षत्र की अगर हम चर्चा करते हैं तो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा जो कि रात्रि में 12:22 am तक विद्यमान रहेगा। आज का योग ब्रह्म योग है। 1:12 पी.m. तक। करण की अगर हम बात करते हैं तो विष्टिरण 3:49 पी.m. तक रहेगा और इसके बाद में बवकरण आ जाएगा जो 3:55 am तक विद्यमान रहेगा। पक्ष की अगर हम बात करते हैं तो कृष्ण पक्ष है।
शनिवार का दिन है। धनु राशि पर चंद्र देवता विद्यमान रहेंगे। ग्रीष्म ऋतु है और मित्रों आज का दिनकाल 13 घंटा 57 13 सेकंड का रहेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से लेकर के 12:49 पीएम तक रहेगा। आज के राहु काल की अगर हम चर्चा करते हैं तो 8:51 am से लेकर के 10:36 पीएम तक आज का राहु काल रहेगा। इसके साथ ही आज का दिशाशूल पूर्व की ओर रहेगा। अत्यधिक आवश्यक ना हो तो पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से हमको बचना चाहिए। चंद्रबल की बात करते हैं तो मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर आज का चंद्रबल रहेगा।
मित्रों आज भद्रा का भी साया रहेगा जो कि प्रातः काल से लेकर के 3:46 पी.m. तक विद्यमान रहेगा। तो हमने आपको आज का पंचांग बताया। अधिक जानकारी चाहते हैं किसी भी तरह का पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान से रिलेटेड कालसर्प दोष की पूजा महामृत्युंजय मंत्र का जप देवी पाठ या अन्य कोई भी पूजन पाठ कराना चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं। जय माता दी। जय मां गंगे।