Vat Purnima Vrat Parana Vidhi 2025: कैसे खोलें व्रत ? वट पूर्णिमा व्रत पारण टाइम क्या होगा? 

Vat Purnima Vrat Parana Vidhi 2025:

पूर्णिमा का व्रत इस साल 10 जून 2025 को रखा जा रहा है। अगर आप भी वट पूर्णिमा (Vat Purnima) का व्रत और पूजा कर रही हैं तो ऐसे में आइए आपको इस वीडियो में बताते हैं कि इसकी पारण विधि क्या है। वट पूर्णिमा के दिन अमूमन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो निर्जला व्रत बरगद के पेड़ की पूजा करने के पश्चात आप वटवृक्ष पर चढ़ाए हुए भोग को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर लें। उसके पश्चात पानी पीकर अपना व्रत खोल सकती हैं। कुछ महिलाएं पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करती हैं। तो ऐसे में अगर आप भी अपना व्रत अगले दिन खोलना चाहती हैं तो ऐसे में इसी नियम को ध्यान में रखते हुए आपको अगले दिन ही अपने व्रत का पारण करना चाहिए।

ध्यान रहे व्रत का पारण करने से पहले या बाद में दान दक्षिणा जरूर करें। साथ ही व्रत खोलने के बाद हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

 

Vat Purnima 2025 Upay: वट पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं के लिए घरेलू क्लेश, पति की लंबी उम्र के उपाय

Vat Purnima 2025: बिना बरगद के पेड़ के कैसे करें वट पूर्णिमा | Bina Bargad Kese Kare Puja

Vat Purnima Vrat Parana Vidhi 2025: कैसे खोलें व्रत ? वट पूर्णिमा व्रत पारण टाइम क्या होगा?