Stock Market: 13 जून को कैसी रह सकता है बाजार | Stock Market Outlook

🔹 Stock Market Highlights – 12 जून

  • Sensex 823 अंक गिरकर 81,691.98 पर बंद हुआ।
  • Nifty 253 अंक टूटकर 24,688.20 पर बंद।
  • निवेशकों को लगभग ₹6.15 लाख करोड़ का नुकसान।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 1.52% और 1.38% की गिरावट।
  • ग्लोबल संकेत, ईरान-इजराइल तनाव और क्रूड ऑयल में तेजी से दबाव।
  • Air India क्रैश की खबर से ट्रैवल और होटल सेक्टर के शेयर गिरे।
  • Sensex के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद। Tata Motors सबसे बड़ा लूजर (-2.89%)।
  • सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में: Bajaj Finserv (+0.73%), Asian Paints, Tech Mahindra।
  • विशेषज्ञों के अनुसार Nifty 24,800 के नीचे नहीं गया तो खरीदारी के मौके।
  • बैंक निफ्टी का 57,120 से ऊपर बंद होना पॉजिटिव सिग्नल माना जा सकता है।

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 12 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ़ी दोनों ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और दोपहर के बाद इनमें तेज गिरावट आई। ससेक्स 823 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़क कर ₹24,900 के नीचे आ गया। इसी के साथ निफ्टी में लगातार छ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब ₹6 लाख करोड़ डूब गए। शेयर बाजार में आज की गिरावट चौतरफा थी। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.52% और स्माल कैप इंडेक्स 1.38% लुढ़क गया।

कमजोर ग्लोबल संकेतों और ईरान पर इजराइल हमले की आशंका से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा। क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने भी बाजार पर दबाव बनाया। इसके अलावा शेयर बाजार का कारोबार खत्म होने से ठीक पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आई। जिसके चलते एयरलाइन होटल और ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। कारोबार के अंत में बीएसई ससेक्स करीब 823.16 अंक या 1ीस का गोता लगाकर 81691.98 पर बंद हुआ। वहीं एनएससी निफ्टी 253.20 अंक या 1.01% टूटकर 2488.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 जून को घटकर 449.42 लाख करोड़ पर पहुंच गया। जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 11 जून को 455.57 लाख करोड़ रहा था।

📊 13 जून 2025 – शेयर बाजार आउटलुक
📉 12 जून को बाज़ार का हाल सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 पर बंद
निफ्टी 253.20 अंक टूटकर 24,688.20 पर बंद
निवेशकों के ₹6.15 लाख करोड़ डूबे
📉 गिरावट के कारण कमजोर ग्लोबल संकेत, ईरान-इज़राइल तनाव, क्रूड ऑयल में उछाल,
एयर इंडिया प्लेन हादसे की खबर
📌 प्रभावित सेक्टर होटल, एयरलाइन, ट्रैवल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट
🔻 टॉप लूजर्स Tata Motors (-2.89%)
Titan, NTPC, Tata Steel (-2.24% से -2.52%)
🔺 टॉप गेनर्स Bajaj Finserv (+0.73%)
Asian Paints (+0.43%), Tech Mahindra (+0.36%)
📈 13 जून के लिए अनुमान • निफ्टी 24,800 से ऊपर रहा तो रिकवरी की संभावना
• 25,220 से ऊपर की क्लोजिंग से तेजी संभव
• टारगेट रेंज: 25,350 – 25,400
• गिरावट पर खरीदारी की सलाह जब तक 24,800 न टूटे
🏦 बैंक निफ्टी आउटलुक • 57,120 से ऊपर ब्रेकआउट पॉजिटिव
• 57,500 – 57,700 तक जा सकता है
• 55,900 से नीचे कमजोरी बढ़ सकती है
📝 रणनीति • गिरावट पर खरीदारी करें
• भू-राजनीतिक स्थिति पर नजर रखें
• स्पष्ट ट्रिगर आने तक सतर्क रहें

 

इस तरह BS में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.15 लाख करोड़ घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.15 लाख करोड़ की गिरावट आई है। BS ससेक्स के 30 में से 27 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी Tata Motors का शेयर 2.89% की गिरावट के साथ टॉप हूर्स रहा। वहीं Titan Atnal Power GID और Tata Steel के शेयरों में 2.24% से लेकर 2.52% तक की गिरावट देखी गई।

दूसरी ओर सेंसेक्स के सिर्फ तीन शेयर ही आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें Bajaj Finsv के शेयरों में 0.73% की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा Asian Paints और Tech Mahindra के शेयर क्रमांक 0.43% और 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुए। 13 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल? Joजी फाइनेंसियल सर्विज के मार्केट स्ट्रेटजिस्ट आनंद जेम्स का मानना है कि 25,460 से 26,200 के मीडियम टर्म के लक्ष्य अभी भी कायम है। जब तक यह गिरावट 2556 से आगे नहीं बढ़ती तब तक निकट भविष्य में बाजार में तेजी की उम्मीद कायम है। 24,900 से 863 की तेजी, गिरावट और कमजोरी आने का संकेत हो सकती है।

HDFC सिक्योरिटीज के दिवस वकील का कहना है कि महंगाई और ट्रेड डील पर उत्साहजनक संकेतों के बावजूद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार पर दबाव बनाया है। निवेशक सतर्क बने हुए हैं और भू राजनीतिक मोर्चे पर अधिक स्पष्टता आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। योजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी के विजय कुमार का कहना है कि बाजार में हाल ही में जो सपाट रुझान देखने को मिला है फिर निकट भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है क्योंकि ऐसे कोई स्पष्ट सकारात्मक संकेत नहीं है जो बाजार को ऊपर की ओर और ले जा सके। टेरिफ संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।

मध्य पूर्व में जोखिम बढ़ने के कारण ब्रांड क्रूड का $70 पर पहुंचना भारत के लिए नेगेटिव है। सैम को सिक्योरिटीज के धूपेश धमेजा का कहना है कि 25,220 से ऊपर की मजबूती क्लोजिंग बाजार में नए सिरे से तेजी को ट्रिगर कर सकती है। ऐसे में निफ्टी 25,350 से 25,400 की ओर बढ़ता दिख सकता है। वहीं 24,800 से नीचे जाने पर ही बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका है। ऐसे में जब तक निफ्टी 24,800 से नीचे नहीं जाता तब तक हर गिरावट पर खरीदारी के मौके तलाशने की सलाह होगी।

भूपेश झमेजा ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 57,120 से ऊपर का ब्रेकआउट पॉजिटिव हो सकता है और सूचकांकों को 57,500 से 57,700 की ओर ले जा सकता है। दूसरी ओर Nifty के 55,900 अंक से नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। तब तक हर एक करेक्शन में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।

High Court में निकली भर्ती | 10th pass government jobs 2025 | Govt Jobs June 2025 | Job Alert

PWD विभाग में भर्ती।PWD MTS Recruitment 2025 | Male & Female | Apply Online | All India Group ‘C’ Post