ठाणे में मुंबई लोकल ट्रेन में बडा हादसा, 5 की मौत 

ठाणे में मुंबई लोकल ट्रेन में बडा हादसा, 5 की मौत

मुंबई के मुमरा स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ है। जी हां, मुमरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा है। फास्ट लोकल से कई यात्री गिरे और इसकी वजह बनी भीड़। बता दें आपको कि ठाणे जिले के मुमरा रेलवे स्टेशन पर सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जा रही फास्ट लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्री चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर गए। हादसे के पीछे अत्यधिक भीड़ को प्रमुख कारण माना जा रहा है। जानकारी मिली है कि ट्रेन में सवार कई यात्री दरवाजों पर लटक कर सफर कर रहे थे। 

जब ट्रेन मुमरा स्टेशन पर पहुंची तब अचानक कुछ यात्री संतुलन खो बैठे और प्लेटफार्म से पहले ही ट्रैक पर गिर गए। इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। 

घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है और यात्रियों में दहशत फैली हुई है। इस घटना के चलते सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

इस घटना से एक बार फिर मुंबई के लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए रेलवे को त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। फिलहाल आपको बता दें कि मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुमरा रेलवे स्टेशन की घटना है सुबह जिसके बाद वहां पर कोहराम मचा हुआ है।