12 Jun 2025 आज का राशिफल:
नमस्कार कैसे हैं आप लोग? आप सबका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। सबसे पहले 12 जून 2025 की ग्रह स्थिति देखते हैं। शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश किए हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। (Today Horoscope) राशिफल देखते हैं। मेष राशि भाग्य बस कुछ काम बन सकते हैं। राह की विघ्न बाधा खत्म हो चुकी है। अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।
स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ राशि किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क ना लें। बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।(Today Horoscope) नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ प्रेम व्यापार बहुत अच्छे। काली जी को प्रणाम करते रह। कर्क राशि शत्रु परास्त होंगे। कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी लेकिन संपन्न भी होगा।
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। सिंह राशि लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय लेखकों के लिए अच्छा समय बट संतान और प्रेम के लिए अच्छा समय नहीं होगा।(Today Horoscope) भावुक बने रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख समदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रह। तुला राशि व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। और अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Today Horoscope:प्रेम संतान व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। खासकर व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। पीली वस्तु का दान करें। वृश्चिक राशि धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार धन दौलत सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। जुबान पर काबू रखें। पीली वस्तु पास रखें। धनु राशि सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो चाहेंगे वह होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार प्रेम संतान का साथ व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। मकर राशि खर्च की अधिकता रहेगी।
चिड़चिड़ापन बना रहेगा। सर दर्द नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम संतान व्यापार अच्छा है लेकिन मन चिंतित रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। कुंभ राशि आय के नवीन श्रोत बनेंगे। पुराने शोध से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ प्रेम व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार स्पेशली बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें। नमस्कार।