9-10 jun Weather Update Today: इन राज्यों में बड़ा अलर्ट | Heavy Rain | Storm 

9-10 jun Weather Update Today: 

देश भर के कई राज्यों में लोग भारी गर्मी और लू का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली एनसीआर समेत देश के उत्तरी और मध्य भागों में फिलहाल तेज गर्मी बनी हुई है। दिल्ली में अगले तीन से चार दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। साथ ही धूल उड़ाने वाली तेज हवाएं भी परेशान करेंगी। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मुख्य रूप से सूखा मौसम और मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। वहीं देश के दूसरे भागों में भी मौसम की स्थिति मिलीजुली रहेगी। राजस्थान में 10 जून तक हीट वेव के साथ धूल भरी हवाओं का असर रहेगा। 

9 जून को बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत आठ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की गई है। 10 जून तक कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या इससे भी ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू चल रही है और धूप बहुत तेज है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून के बाद हल्की बारिश की संभावना है जिससे राहत मिल सकती है।

फिलहाल गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। बिहार में गर्मी तेज हो गई है। इससे लू लगने और पानी की कमी से कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 6 से 10 जून तक मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। हालांकि सीमांचल के कुछ पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की फुहारे गिर सकती हैं। मध्य प्रदेश में उमस और गर्मी की लहर तेज है। भोपाल में दिन का तापमान करीब 40° सेल्सियस और रात का लगभग 26° सेल्सियस दर्ज हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान खजुराहू में 42.2° सेल्सियस तक पहुंचा है। 

वहीं पूर्वोत्तर अरुणाचल, असम और मेघालय में 9 से 12 जून के मध्य बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। साथ ही छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में आंधी तूफान के साथ बारिशें संभव है। दक्षिण भारत जैसे कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून की वापसी शुरू हो रही है। अगले तीन से चार दिनों में वहां तेज बारिश और गरज चमक की आशंका बनी हुई है। 

झारखंड में मानसूनी बारिश का असर जारी है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींके पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तो देश भर के मौसम समाचार में फिलहाल इतना ही।